NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

बिहार कर्मचारी चयन आयोग में 2187 वैकेंसी: 14 अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन, सचिवालय सहायक के 1360 पद

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने तृतीय स्नातक स्तरीय प्रतियोगिता परीक्षा के आधार पर सचिवालय सहायक, योजना सहायक सहित 6 विभागों के 2187 पदों पर वैकेंसी निकाली है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन 14 अप्रैल से 17 मई तक किया जा सकता है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बुधवार को रिक्ति जारी की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ऑनलाइन आवेदन के लिए आवश्यक निर्देश आयोग की वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर देखी जा सकती है। सचिवालय सहायक और योजना सहायक के लिए योग्यता किसी भी विषय में स्नातक है। मलेरिया निरीक्षक के लिए विज्ञान संकाय में स्नातक, अंकेक्षक पद के लिए स्नातक गणित से या वाणिज्य स्नातक होना चाहिए।

न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए

1 अगस्त 2021 के आधार पर आयु की गणना होगी। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम उम्र अनारक्षित वर्ग के लिए 37 वर्ग, अनारक्षित वर्ग की महिला और पिछड़ा व अत्यंत पिछड़ा वर्ग की पुरूष व महिला के लिए 40 वर्ष और एससी-एसटी के लिए 42 वर्ष है।

सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग व अत्यंत पिछड़ा वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी और राज्य के बाहर के सभी वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क 540 रुपए हैं। एससी, एसटी, दिव्यांग व सभी वर्ग की महिलाओं के लिए परीक्षा शुल्क 135 रुपए हैं।

प्रारंभिक परीक्षा में 150 प्रश्न पूछे जाएंगे

बिहार कर्मचारी चयन आयोग परीक्षा संचालन नियमावली 2010 के अनुसार, 40 हजार से अधिक आवेदन मिलने की स्थिति में प्रारंभिक परीक्षा ली जाएगी। प्रांरभिक परीक्षा वस्तुनिष्ठ होगी। प्रारंभिक परीक्षा से कुल रिक्ति के पांच गुना रिजल्ट मुख्य परीक्षा के लिए दिया जाएगा।

प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन, सामान्य विज्ञान व गणित व मानसिक दक्षता जांच से कुल 150 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक और गलत उत्तर के लिए 1 अंक कटेंगे। परीक्षा अवधि 2 घंटे 15 मिनट होगी। प्रारंभिक परीक्षा में भाषा का माध्यम हिन्दी या अंग्रेजी होगा।

जानिए, किस विभाग में कितने पद

सामान्य प्रशासन विभाग के तहत सचिवालय सहायक के 1360 पद हैं। योजना विकास विभाग के लिए योजना सहायक के 125 पद, स्वास्थ्य विभाग में मलेरिया निरीक्षक के 74 पद, वित्त विभाग में डाटा इंट्री ऑपरेटर ग्रेड सी 2, कार्यालय निबंधक सहयोग समिति में अंकेक्षक के 256 पद और अंकेक्षण निदेशालय में अंकेक्षक के 370 पद हैं।

पदों पर रिक्ति- 2187

  • जनरल (UR)- 880 पद
  • EWS- 207
  • BC – 292
  • BC (महिला) – 71
  • SC- 342
  • ST – 07

जानिए, कैसे करें आवेदन

  • BSSC की अधिकारिक वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाएं।
  • उम्मीदवार बिहार एसएससी नवीनतम नौकरियां 2022 में भर्ती आवेदन पत्र को लागू करने से पहले अधिसूचना पढ़ें।
  • सभी दस्तावेजों की जांच करें और एकत्र करें – पात्रता, आईडी प्रमाण, पता विवरण, मूल विवरण।
  • फॉर्म से संबंधित स्कैन दस्तावेज तैयार करें – फोटो, साइन, आईडी प्रूफ आदि।

परीक्षा में पूछे जाने वाले विषय

  • सामान्य अध्ययन
  • सामान्य विज्ञान एवम गणित
  • मानसिक क्षमता ज्ञान

अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन करने के बाद परीक्षा शुल्क ऑनलाइन पेमेंट 14.04.2022 से 15.05.2022 तक जमा कर सकते हैं। बीएसएससी रिक्रूटमेंट से सम्बंधित अधिक जानकारियों के लिए आप पब्लिश्ड नोटिफिकेशन देख सकते हैं।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है