NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : गोसाईं गांव से छह ड्राम देसी शराब व दो बाइक बरामद.. तीन अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज

नवगछिया। गोपालपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर छह ड्राम देसी शराब व दो बाइक गोसाईं गांव से बरामद की। धंधेबाज राकेश यादव भागने में सफल रहा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार गोपालपुर पुलिस एवं एएलटीएस टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गयी। जिसमें गोसाई गांव लक्ष्मीपुर बिहार में 80 लीटर देसी शराब, 640 मीटर अर्धनिर्मित शराब मौके पर मिला।

अर्धनिर्मित शराब को वहीं पर नष्ट कर शराब बनाने वाले उपकरण को बरामद किया। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि अवैध शराब के मामले में चंदन यादव सहित चार नामजद अभियुक्त एवं तीन अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है