नवगछिया : एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल से जल निकासी को लेकर स्लूइस गेट खुलवाने की मांग

बिहपुर। बिहार राज्य किसान सभा के जिला संयोजक कामरेड निरंजन चौधरी ने मंगलवार को नवगछिया एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल को आवेदन सौंपकर लत्तीपुर-नरकटिया जमींदारी बांध पर जल निकासी को लेकर स्लूइस गेट खोलने की मांग की है। अपने आवेदन में बताया है कि लत्तीपुर-नारायणपुर जमींदारी तटबंध पर जलजमाव हो गया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

तटबंध का स्लूइस गेट लत्तीपुर की तरफ उत्तर-पश्चिम की तरफ है जो जाम है। इसे खोलना अतिआवश्यक है। लत्तीपुर, सोनवर्षा एवं बभनगामा का उपजाऊ भूमि से जल निकासी की जाय। बिहपुर एवं नारायणपुर की हजारों एकड़ जमीन फंसी हुई है। जिस कारण किसान बहुत परेशान हैं।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights