नवगछिया : परिवार नियोजन मेला का उद्घाटन एसडीओ ने फीता काटकर किया.. नियोजन मेला का आयोजन
नवगछिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरूण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित परिवार नियोजन मेला का उद्घाटन एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेदारी थीम पर चल रहे जनसंख्या स्थिरता के लिए लोगों को विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन कर जागरूक किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वरूण कुमार ने कहा कि मिशन परिवार विकास अभियान पखवाड़ा के तहत परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया है। अस्पताल में नसबंदी के अलावा परिवार नियोजन के और भी कई विकल्प मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि परिवार नियोजन के उपायों में अपनी रुचि के अनुसार लोग विकल्प का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह मेला लोगों को परामर्श के साथ निःशुल्क गर्भनिरोधक साधनों को उपलब्ध कराएगा।


