भागलपुर/नवगछिया वासियों को एक और नया रास्ता मिलने वाला.. 4 वर्षों में होगा निर्माण कार्य पूरा

NEWS

भागलपुर वासियों को एक और नया रास्ता मिलने वाला है। भागलपुर में गंगा नदी पर विक्रमशिला सेतु के समानान्तर 4 लेन पुल निमार्ण के लिए निविदा को अंतिम रूप दे दिया गया है। अब जल्द ही इस 4 लेन पुल का निर्माण शुरू हो जाएगा। इससे अब पुल पर जाम से निजात मिलेगी। पुल निर्माण के लिए विभाग ने कंपनी भी तय कर ली है। मेसर्स एल एंड टी लि., चेन्नई को टेंडर दे दिया गया है। कंपनी 838 करोड़ की लागत पर निर्माण काम पूरा करेगी। इस पुल का निर्माण प्रधानमंत्री पैकेज से कराया जाएगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

50 मीटर डाउनस्ट्रीम में बनेगा पुल

इस परियोजना के तहत विक्रमशिला सेतु के समानान्तर 50 मीटर डाउनस्ट्रीम में 4.367 KM लम्बा पुल गंगा नदी के Q पर भागलपुर में निर्माण किया जाएगा। इसके लिए 21.3 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण राज्य सरकार के संसाधनों से किया गया है। इस पुल के निर्माण से उत्तर बिहार जाने वाली गाड़ियों को विक्रमशिला सेतु के ऊपर लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी।

4 वर्षों में होगा पुल निर्माण कार्य पूरा

विभाग के मुताबिक 4 वर्षों में पुल निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। मेसर्स एल एंड टी. लि. पुल बनाने के बाद 10 वर्षों तक मेंटेंस करेगी। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि बिहार ने उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच सुगम सम्पर्क बहाल करने के लिए जो सहयोग सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय भारत सरकार से प्राप्त हो रहा है, उसके लिए आभार। मंत्री ने दावा किया कि राज्य सरकार द्वारा इस परियोजना के निर्माण में हर प्रकार का सहयोग दिया जाएगा