NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : 11 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि, कोविड 19 सेंटर भेजने की तैयारी -Naugachia News

नवगछिया : नवगछिया में सोमवार को 11 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. संक्रमित हुए लोगों में दो न्यायालय के कर्मी, एक नवादा एवं आठ नवगछिया शहर के लोग शामिल हैं. संक्रमित  पाए गए व्यक्ति को स्वास्थ्य विभाग की टीम के द्वारा कोविड 19 सेंटर भेजने की तैयारी की जा रही है.

Whatsapp group Join

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डॉ अरुण कुमार सिन्हा ने बताया कि कुल 11 लोगों के कोरोना संक्रमण होने की पुष्टि हुई है. संक्रमित पाए गए व्यक्तियों का सैंपल 7 एवं 8 जुलाई को लिया गया था.

संक्रमित होने की रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा उसे कोविड-19 सेंटर भेजा जा रहा है. नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में सोमवार को संक्रमित व्यक्ति की चेन में आए 45 लोगों का सेंपल जांच के लिए लिया गया है.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है