खरीक बाजार के एक मेडिकल दुकानदार समेत तीन एवं तुलसीपुर के युवक की कोरोना पॉजिटिव -Naugachia News

खरीक बाजार के एक मेडिकल दुकानदार समेत तीन एवं एक तुलसीपुर के युवक की कोरोना रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आयी। इनमें सिर्फ तुलसीपुर के युवक का ट्रेवल हिस्ट्री रहा है। इसके संपर्की का पता लगाया जा रहा है। वह 15 जून को महाराष्ट्र से आया था।

Whatsapp group Join

शेष तीनों युवक यही रहकर एक मेडिकल दुकान चलाता है। दूसरा फल एवं तीसरा फूल बेचता है। खरीक पीएचसी के डॉ. नीरज कुमार एवं डॉ. संत कुमार ने बताया कि सभी की जांच के लिए 17 जून को सैंपल भेजा गया था। बीडीओ सुधीर कुमार ने बताया कि वरीय पदाधिकारियों द्वारा निर्देश मिलने के बाद सील करने की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

नारायणपुर: 30 संपर्की का सैंपल लिया

नारायणपुर। प्रखंड के गनौल निवासी 47 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव के संपर्की 30 लोगों का सैंपल पीएचसी में लिया गया। प्रभारी डॉ. विजेन्द्र कुमार विद्यार्थी ने बताया कि मंगलवार को इसकी रिपोर्ट आयेगी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights