ढोलबज्जा : ढोलबज्जाके कदवा प्रताप नगर टोला निवासी प्रमोद सिंह की 17 वर्षीय पुत्री शोभा कुमारी की मौत गुरुवार को डेंगू बीमारी से हो गई। उसे इलाज के लिए बुधवार को तेतरी जीरोमाइल के समीप मां दुर्गा तेतरी हेल्थ केयर में भर्ती कराया गया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!युवती की मौत के बाद से हेल्थ केयर बंद है। ग्रामीणों ने बताया कि हेल्थ केयर में झोलाछाप चिकित्सक खरीक के रतनपुरा निवासी अजित कुमार ही मरीजों का इलाज करते हैं, जो घटना के बाद से फरार हैं।

हेल्थ केयर के बोर्ड पर कटिहार, नवगछिया और भागलपुर के तीन प्रख्यात चिकित्सकों के नाम लिखे हैं, पर यहां कोई चिकित्सक मरीजों के इलाज के लिए नहीं आते हैं। हेल्थ केयर में ही जांच के दौरान युवती में डेंगू के लक्षण बताए गए थे।

