नवगछिया – दुर्गा मंदिर खैरपुर कदवा में जमीन को लेकर चल रहे दो पक्षों में विवाद को मंगलवार के दिन सुलझा लेने का दावा प्रशासन ने किया है. मालूम हो कि मंगलवार को दोनों पक्षों की सहमति से जमीन की नापी कराई गई और नापी के बाद दुर्गा मंदिर के तरफ 4 फीट जमीन रैयतों को दी गई और बांकी जमीन दुर्गा मंदिर के नाम से रहेगा. इसके लिए प्रशासनिक पदाधिकारियों और प्रबुद्ध ग्रामीणों के पहल से रैयतों को दुर्गा मंदिर के नाम जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए भी मना लिया गया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!दुर्गा पूजा के बाद जमीन की रजिस्ट्री की जाएगी. लेकिन यह शर्त भी रखा गया कि चहारदीवारी का निर्माण नहीं किया जाएगा लेकिन जिस जगह पर से जमीन का सीमांकन किया गया है वहां पर पिलर खड़ा करवा दिया जाएगा. नवगछिया के अंचलाधिकारी विद्यानंद राय ने कहां कि जो भी किया गया है दोनों पक्षों की सहमति से किया गया है और विवाद को पूरी तरह से सुलझा दिया गया है.

पूजा से पहले विवाद सुलझ जाने से दोनों पक्ष दुर्गा पूजा में हर्षोल्लास के साथ सम्मिलित होंगे. इधर दुर्गा मंदिर कमेटी ने भी दुर्गा पूजा की तैयारी शुरू कर दी है. सोमवार को दोनों पक्षों के बीच हुए पथराव को देखते हुए मंगलवार को चार थानों की पुलिस को सुरक्षा व्यवस्था में लगाया गया था
तो दूसरी तरफ अनुमंडल दंडाधिकारी प्रकाश सिंहा, नवगछिया के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार, अंचलाधिकारी विद्यानंद राय, नवगछिया के थानाध्यक्ष राज कपूर कुशवाहा, राजकुमार सिंह, महिला थाने की थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी, परवत्ता थाना प्रभारी राघव कुमार सिंह व पुलिस बलों की मौजूदगी थी
