नवगछिया : रंगरा में साहेब ने काम कर रहे मजदूरों को जमकर पीट, 4 मजदूर घायल -Naugachia News

गोपालपुर

शुक्रवार की शाम रंगरा पुलिस का एक अमानवीय चेहरा सामने आया। थाने के एक जमादार ने रंगरा के एक प्रतिष्ठित व समृद्ध व्यवसायी के मकान में काम कर रहे मजदूरों को जमकर पीटा। इसमें 4 मजदूर घायल हो गए। घायलों में बंटी मंडल, बन्हू शर्मा, मिलो शर्मा, अजय मंडल का नाम शामिल है। सभी मजदूर रंगरा गांव के बताए जाते हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस बाबत व्यवसायी शंकर भगत ने घटना के आरोपी जमादार नसीम अहमद के विरुद्ध मारपीट करने, जबरन मकान का काम बंद करवाने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। पीड़ित मजदूर बंटी मंडल व बन्हू शर्मा ने बताया कि 15 दिन पूर्व से रंगरा गांव के किराना व्यवसायी शंकर भगत के निर्माणाधीन मकान में वे काम कर रहे थे।

शुक्रवार शाम करीब 4 बजे थाने का एक जमादार अन्य पुलिस जवानों के साथ पहुंचे और गाली गलौज करते हुए बिना कुछ बताए मारने लगे, साथ ही कहने लगे कि जल्दी काम बंद करो नहीं तो मारकर बर्बाद कर देंगे यह सुनकर काम बंद कर दिया। बावजूद पीटा गया। बताया जाता है कि व्यवसायी क पड़ोसी जमीनी का विवाद चल रहा है।

इस विवाद में न्यायालय से शंकर भगत के पक्ष में फैसला मिला है। इसी विवादित जमीन पर मकान का काम किया जा रहा है। जमादार मो. नसीम ने कहा कि आरोप निराधार है। एसपी निधि रानी ने बताया कि मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं है। पीड़ित पक्ष आवेदन देगा तो उसकी जांच करवाई जाएगी।