खरीक | शुक्रवार को खरीक बाजार में संचालित एसबीआई बैंक में रुपए जमा करने आए एक किसान को एक ठग ने पान लाने भेजकर किसान का 44 हजार रुपए लेकर भाग गया। शुक्रवार को कालूचक विश्वपुरिया निवासी किसान फूलचंद्र यादव उर्फ फूचो यादव अपने खाते में 44 हजार रुपया जमा करने बैंक आया था।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!पीड़ित ने बताया कि वह अपने खाते में रुपया जमा करने बैंक पहुंचा, तो बैंक कर्मियों ने कहा कि अभी लिंक खराब है। इसलिए पैसा जमा करने में समय लगेगा। फिर बैंक कर्मियों ने पूछा कि आपको ग्रीन कार्ड है। तो मैंने कहा नहीं है। तब उन्होंने कहा जबतक लिंक नहीं है, तब तक बनवा लीजिए। तो मैंने कहा कि कैसे बनेगा। तो उन्होंने कहा कि आपका फोटो और पासबुक फोटो स्टेट लगेगा। तब फॅार्म भरा जाएगा। किन्तु मेरे पास ना ही फोटो था और ना ही फोटो स्टेट। इसलिए मैं फोटो खींचाने बाजार गया।
तो फोटो खींचकर फोटो दुकानदार बोला कि बाबा आधा घंटा लेट लगेगा। इसलिए बैंक आकर ही बैठ गया। वहां पूर्व से बैठे एक वृद्ध ने मुझे पूछा कि क्या काम है। तो बताया तो उन्होंने कहा कि चलिए एक आदमी के पास वह बैंक का ही अफसर है। वह तुरंत आपका पैसा जमा करा देगा। जिसके बाद उसने मुझे बैंक से सौ मीटर की दूरी पर खरीक बाजार स्थित ही बाबा गणीनाथ धाम ले गया।

जहां पहुंचने के कुछ देर बाद एक युवक जो टोपी पहने था व हाथ में बैग लिए आया तो वह वृद्ध ने कहा कि यही सर है और उन्हें कहा कि सर इनका पैसा जमा करा दीजिए। वृद्ध आदमी है बहुत देर परेशान है। तो उन्होंने कहा कि लाइए पैसा चेक करता हूं। जिसपर मैंने पैसा व फार्म दे दिया। वह बोला चलिए बैंक, तो तीनों आदमी साथ-साथ पुनः बैंक आने लगे।
इसी बीच वह युवक ने मुझे पचास रुपया का नोट देते हुए कहा कि पान दुकान से मेरे लिए पान लेकर आइए। मैं पान लेकर वहां से आया तो, वह दोनों वहां से फरार हो गए थे। काफी खोजबीन की कोई अता-पता नहीं चला। बैंक में लगा रहता है बिचौलियों का अड्डा, पर बैंक प्रशासन है लापरवाह बना हुआ है।
