नवगछिया : एसपी निधि रानी ने कोसी पार दुर्गम इलाकों में नाव से नदी पार कर पहुंची, अपराधियों को दी चुनौती -Naugachia News

Crime Reoprts

नवगछिया : लोकसभा चुनाव को लेकर शुक्रवार को एसपी निधि रानी ने प्रखंड के कोसी पार दुर्गम इलाकों में नाव से नदी पार कर पहुंची। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा की दृष्टि से कहारपुर, गोविंदपुर, गढ़ैया, बड़ीखाल आदि बूथों का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि चुनाव के दौरान आप बेखौफ होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। अपराधियों व असामाजिक तत्वों को चुनौती देते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में व्यवधान पैदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस उनसे सख्ती से निपटेगी। एसपी ने लोगों से पुलिस को हर संभव सहायता करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर बूथ लुटेरों की नहीं चलने दी जाएगी। एसपी ने बताया कि आवश्यकता के अनुसार सभी बूथों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इस दौरान उन्होंने बीडीओ, सीओ और थानाध्यक्षों को कई दिशा-निर्देश दिए। बड़ीखाल के एक बूथ जो मधेपुरा जिले के सीमा स्थित फुलौत में पड़ता है उसका भी निरीक्षण किया गया।

इस दौरान बूथ पर आने जाने के रास्ते का भी जायजा लिया। जाते-जाते उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि असामाजिक तत्वों के बारे में आप पुलिस को सूचित करें। आपका नाम गुप्त रखा जाएगा। एसपी के साथ एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती, बिहपुर प्रभारी बीडीओ सुधीर कुमार, सीओ रतन लाल, बिहपुर प्रभारी थानाध्यक्ष रामचन्द्र यादव व नदी थानाध्यक्ष दिलीप कुमार समेत पुलिस के जवान मौजूद थे।