नवगछिया : नाबालिग अपहृता को सुरक्षित बरामद.. अपहरण के आरोपी गिरफ्तार

Crime Reoprts

नवगछिया :  खरीक थाना की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक नाबालिग अपहृता को सुरक्षित बरामद कर लिया है और अपहरण के आरोपी डायमंड कुमार को गिरफ्तार किया है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अपहृता की माँ ने थाने में शिकायत की थी कि उनकी बेटी 12 मई को दोस्त के घर जाने का कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। खोजबीन के बाद पता चला कि डायमंड कुमार ने शादी के इरादे से उनकी बेटी को लेकर भाग गया था।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अपहृता को ढूंढ लिया। पुलिस ने अपहृता की मेडिकल जांच करवाई और अदालत में बयान देने की प्रक्रिया शुरू की है। मामले की जांच अभी भी चल रही है।.