NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

कटिहार पुलिस ने 24 घंटे में किया राखी हत्याकांड का खुलासा, इस वजह से मार दी थी गोली

कटिहार। राखी खरीद कर घर लौट रही दारोगा पुत्री की गोली मारकर हत्या करने वाली अपराधियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. कटिहार पुलिस ने हत्या के महज 24 घंटे के अंदर अपराधियों को पकड़ हत्या के कारणों का खुलासा कर दिया है. अपराधियों ने बताया कि उन्होंने मोबाइल फोन को लूटने की नीयत से लड़की की हत्या कर दी.

Whatsapp group Join

पुलिस ने इस मामले में दो शातिर बदमाशों के साथ एक महिला को भी गिरफ्तार किया है. पुलिस ने ह्त्या में प्रयुक्त हथियार समेत तीन देशी कट्टा तथा कारतूस भी बरामद किया है. इसके साथ ही पुलिस ने मृतका के पास से लूटी गयी मोबाइल के अलावा छह अन्य मोबाइल भी बरामद किये हैं.

कटिहार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में देर रात प्रेस कॉन्फ्रेंस में संवाददाताओं से मुखातिब होते हुए एसपी विकास कुमार ने बताया कि बीते शाम स्थानीय सहायक थाना क्षेत्र के सन्त कॉलोनी के समीप जैसे ही अज्ञात अपराधकर्मियों ने सरेराह मोबाइल छीनने के दौरान युवती को गोली मार हत्या की सूचना मिली तो पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए विशेष कार्यदल का गठन कर अनुसंधान प्रारम्भ कर दी

देर रात्रि से लगातार अपराधकर्मियों के संभावित ठिकाने पर छापेमारी और रेकी की गयी. इस दौरान आरोपी का लोकेशन जिले के अमदाबाद थाना क्षेत्र के पश्चिम बंगाल की सीमा पर मिला. पुलिस टीम तुरंत उस ओर कूच किया तो दोनों आरोपी आकाश कुमार और मंगल कुमार सिंह गिरफ्त में आ गये. आरोपी आकाश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और उसकी निशानदेही पर भेड़ियारहिका के समीप एक महिला के पास से लूटी हुई मोबाइल भी बरामद कर ली गयी है.

बंगाल भागने की फिराक में थे अपराधी

पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि गिरफ्त में आये अपराधियों का लम्बा आपराधिक इतिहास रहा है. आकाश डेढ़ दर्जन से अधिक लूटपाट के मामले में वांछित है. उन्होंने बताया कि अपराधी पश्चिम बंगाल जाने के फिराक में थे. अगर पुलिस ने पांच मिनट के बाद छापा मारा होता तो आरोपी पश्चिम बंगाल की सीमा में प्रवेश कर जाते और स्टेट लॉ बैरियर के कारण पुलिसिया पकड़ से बाहर रह जाते.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है