NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

TMBU : परीक्षा विभाग के कर्मियों पर लगाया पैसा लेने का आरोप, कर्मचारियों ने उनकी एक न सुनी

टीएमबीयू में एक दिन पहले पत्रकार के साथ मारपीट और शिक्षक के खिलाफ बदसलूकी के बाद मंगलवार को परीक्षा विभाग तक जाने का गेट बंद कर दिया गया। छात्र परीक्षा भवन जाने वाले गेट पार अंदर जाने की गुहार लगाते रहे मगर कर्मचारियों ने उनकी एक न सुनी।

Whatsapp group Join

बारी-बारी से एक-एक छात्र अंदर गए। बाहर निकलने पर छात्रों ने कर्मचारियों पर पैसा लेने का आरोप लगाया। ऐसे में गरीब छात्रों का भविष्य बर्बाद हो जाता है। छात्रों ने कहा कि हमें अधिकारियों से मिलने भी नहीं दिया जा रहा है।

इस संबंध में परीक्षा नियंत्रक डॉ. रामसेवक सिंह ने कहा कि छात्र लिखिति शिकायत करें। वहीं पीआरओ डॉ. एसएन चौधरी ने भी कहा कि हमारे पास छात्रों की कोई लिखित शिकायत आएगी तो विवि जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करेगा। सोमवार को विभाग कर्मियों ने लोकल न्यूज चैनल के पत्रकार को इस मामले की रिकॉर्डिंग करने पर पीटा था।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है