नवगछिया : एसपी आवास व अनुमंडल कार्यालय को लेकर आयुक्त व डीएम ने दिये निर्देश -Naugachia News

नवगछिया : राजधानी एक्सप्रेस से पटना जा रहे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नवगछिया स्टेशन पर ठहरा को लेकर नवगछिया पहुंचे भागलपुर प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार व जिलाधिकारी प्रणव कुमार नवगछिया अनुमंडल कार्यालय भी पहुंचे. अनुमंडल कार्यालय में उन्होंने एसडीओ मुकेश कुमार से अनुमंडल में चल रहे योजना एवं विकास कार्य के प्रगति के विषय मे जानकारी ली.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

एसपी आवास व अनुमंडल कार्यालय की घेराबंदी के लिए भेजा जाएगा प्रस्ताव

,,.आयुक्त व डीएम ने नवगछिया एसडीओ को जल्द प्रस्ताव भेजने का दिया निर्देश

इस दौरान उन्होंने नवगछिया अनुमंडल कार्यालय को चारों ओर से खुला देखने के बाद नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार को नवगछिया अनुमंडल कार्यालय परिसर की घेराबंदी का प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया. इसके अलावा जिलाधिकारी ने नवगछिया एसपी आवास निर्माण कराए जाने को लेकर जमीन को चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने को कहा.

मालूम हो कि वर्तमान में नवगछिया एसपी आवास पथ निर्माण विभाग के भवन में है. एसपी आवास का अपना भवन नहीं होने के कारण डीएम ने इस संबंध में नवगछिया एसडीओ को इसे गंभीरता से लेते हुए यथाशीघ्र जमीन को चिन्हित कर प्रस्ताव भेजने को कहा है. नवगछिया एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि अनुमंडल कार्यालय की घेराबंदी एवं एसपी आवास भवन निर्माण को लेकर जमीन को चिन्हित कर जल्द ही डीएम भागलपुर को प्रस्ताव भेजा जाएगा. उन्होंने कहा कि जमीन चिन्हित करने को लेकर नवगछिया सीओ को कई आवश्यक निर्देश दिया गया है.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है