15 मई से नवगछिया आईटीआई की कक्षाएं जाह्नवी चौक (हाइलेवल) स्थित किराये के भवन में संचालित होगी। गुरुवार को भागलपुर आईटीआई के शिफ्टिंग का काम शुरू हो गया।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ई. वीरेंद्र नारायण भूषण ने बताया कि हल्के सामान ट्रैक्टर व मजदूरों के सहयोग से नये कैंपस में ले जाया जा रहा है। भारी मशीनों को शिफ्ट करने के लिए क्रेन की भी आवश्यकता पड़ेगी।

कुछ सामान वर्तमान कैंपस सामान्य आईटीआई बरारी में है तो कुछ महिला आईटीआई में। कैंपस में थ्री फेज बिजली कनेक्शन का काम भी होगा। नये परिसर में शिफ्ट होने के बाद लैब में मशीनें लगेंगी। छात्रों को प्रायोगिक कक्षाएं ज्यादा करने का मौका मिलेगा।

स्थाई कैंपस के लिए अभी करना इंतजार

नवगछिया आईटीआई में इस बार तीसरा सत्र शुरू होगा। दो सत्र के बाद इस बार किराये पर भवन में शिफ्ट हो रहा है, लेकिन अपना कैंपस मिलने में दो साल का समय और लग सकता है। प्रिंसिपल वीरेंद्र नाराण भूषण ने बताया कि साहू परबत्ता हाईस्कूल के पास भूमि आवंटित की गई है। शिक्षा विभाग से श्रम संसाधन विभाग को भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। मामला मुख्यालय स्तर पर लंबित है। वहां से भवन निर्माण की प्रक्रिया होना है। भवन तैयार होने के बाद स्थाई कैंपस में संस्थान शुरू होगा।

By Rishav Mishra Krishna

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे....