खरीक : खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी में खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 255 बोतल विदेशी शराब के साथ शराब कारोबारी तेलघी निवासी भवेश कुमर के पुत्र छोटू कुमर उर्फ़ दीपक कुमर को खरीक पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खरीक थाना अध्यक्ष सुदीन राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर तेलघी में सघन छापेमारी की गई. छापेमारी में तेलघी के छोटू कुमर उर्फ दीपक कुमर को रंगे हाथ 255 बोतल रॉयल स्टेज विदेशी शराब के साथ दबोच लिया.

गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. छोटू की निशानदेही पर खरीक पुलिस खरीक थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों ने सघन छापेमारी कर रही है.
