नवगछिया : 7 दिन बाद भी नहीं बदला गया जला ट्रांसफार्मर, दी आंदोलन की चेतावनी – Naugachia News

बिहपुर

प्रखंड मधुरापुर बाजार स्थित ट्रांसफार्मर जलने से टाउन फिडर के मधुरापुर बाजार के 13 नंबर सड़क, यूको बैंक, 14 नंबर सड़क, कोयला डिपो गली, इशाक पथ के सैकड़ौ उपभोक्ता परेशान हैं। ग्रामीण टिंकू झा, छोटू चौरसिया, रवि राज पोद्दार, मुन्ना अली आदि ने बताया कि ट्रांसफार्मर मुसलाधार बारिश में ही जल गया है। सप्ताहभर बाद भी बिजली कंपनी इसे नहीं बदली है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ग्रामीणों ने बताया कि उपभोक्ता नारायणपुर सब ग्रिड पहुंच जेई से मानव बल से दुर्गा पुजा की दुहाई देकर नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर रहे हैं। विश्व मानवाधिकार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने एसी भागलपुर, कार्यपालक अभियंता नवगछिया, एसडीओ बिहपुर को आवेदन देकर ट्रांसफार्मर बदलने की मांग की है।

वहीं परिषद अध्यक्ष प्रो अजीत कुमार, सचिन कुमार, बबलू ततमा, अनिल नागर, दिवाकर नागर, प्रशांत नागर आदि ने कहा कि जल्द ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया तो हम उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।