नवगछिया : नवगछिया एसपी पंकज सिन्हा ने पुलिस जिला के 12 सहायक अवर निरीक्षक को केस के अनुसंधान में बेहतर कार्य किये जाने पर रिवार्ड दिया है.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एसपी ने पुलिस जिला के नवगछिया टाउन थाना के सअनी मो महताब खा, राघव कुमार सिंह, गोपालपुर थाना के सअनी सुरेश प्रसाद साह, रंगरा ओपी के राजदेव यादव, परबत्ता थाना के उदय कुमार पांडेय, बिहपुर थाना के धीरेंद्र कुमार, रामाशंकर सिंह, झंडापुर ओपी के महेश कुमार सिंह, भवानीपुर ओपी के अ नी अनिल कुमार सिंह, सअनी विजय शंकर सिंह, खरीक थाना के अरविंद कुमार सिंह, निसार अहमद को रिवार्ड दिया गया है.
एसपी ने कहा कि इन पुलिस पदाधिकारियों ने पिछले माह पांच एवं पांच से अधिक केस का निष्पादन किया था. पदाधिकारियो द्वारा बेहतर कार्य जाने को लेकर उन्होंने रिवार्ड दिया गया.

