नवगछिया : चापर में शराब भट्ठी का उद्भेदन, चार धराये.. हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद

सूचना/खबरे

नवगछिया। एसपी सुशांत कुमार के निर्देश पर एसडीपीओ दिलीप कुमार के नेतृत्व में रंगरा थानाध्यक्ष महताब खां ने गुप्त सूचना के आधार पर चापर दियारा में एक शराब भट्ठी का उद्भेदन किया। पुलिस ने छापेमारी कर 35 लीटर शराब के साथ एक हजार लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद की।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


पुलिस ने इसके साथ शराब बनाने वाले समान दो डेकची, गैस चूल्हा एक, गैस एक, ड्रम 4 बरामद किया। पुलिस ने भट्ठी को नष्ट कर शराब धंधेबाज ललन मण्डल, बिपिन मण्डल, अशोक मण्डल घर मुकर्ररी तीनटंगा को गिरफ्तार किया। छापेमारी में अनि विनय कुमार, अशोक कुमार सिंह सहित पुलिस बलों ने भाग लिया।