पटना: आखिर गणेश कुमार का पर्दाफाश हो गया. आर्ट्स टॉपर गणेश के रिजल्ट को बोर्ड ने ससपेंड कर दिया है साथ ही उस पर धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज करने का फैसला लिया गया हैं. साथ ही टॉपर की लिस्ट से भी गणेश का नाम हटा दिया गया है. इनपर गलत तरीके से एडमिशन का आरोप भी लगा है. बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर का कहना है कि गणेश ने बोर्ड को धोखे में रखा हैं. गणेश दो बच्चों का पिता भी हैं. गणेश ने अपनी उम्र को कम दिखलाया हैं..
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बोर्ड अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि बोर्ड की चूक नहीं हुई हैं. गणेश ने बोर्ड को धोखे में रखा इसलिए उनके खिलाफ केस चलेगा. कहा कि मूल्यांकन और परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई हैं. आर्ट्स टॉपर गणेश का रिजल्ट स्थगित कर शोकॉज मांगा गया हैं. उन्होंने कहा कि अब सेकंड टॉपर बनेगा इंटर आर्ट्स का टॉपर. उम्र छुपाने को लेकर आर्ट्स टॉपर गणेश पर दर्ज होगा केस वहीं टॉपर सूची से गणेश का नाम हटाया गया.


