NAUGACHIA News

नवगछिया में ऊर्जा मंत्री बूलो मंडल का जनसंपर्क अभियान, जनता से संवाद कर जाना हालचाल

नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड पर कई ट्रेनें विलंब से चलीं, यात्रियों को हुई परेशानी

विक्रमशिला सेतु पर पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ बेली ब्रिज का मुख्य कार्य

नवगछिया : आकांक्षा प्रियदर्शिनी ने जीते दो स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

नवगछिया : तीनटंगा दियारा में कटाव स्थल का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण,

नवगछिया : फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

नवगछिया : इलाज में देरी बनी काल, नाव पर ही छह दिन की नवजात ने तोड़ा दम

विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण कार्य तेज, गार्डर बिछाने का काम शुरू

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में ऊर्जा मंत्री बूलो मंडल का जनसंपर्क अभियान, जनता से संवाद कर जाना हालचाल

नवगछिया। शैलेश कुमार उर्फ बूलो मंडल ने रविवार को गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नवगछिया बाजार एवं आसपास के इलाकों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने आम लोगों से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव में मिले समर्थन एवं सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। भीषण गर्मी के बावजूद मंत्री लगातार विभिन्न मोहल्लों और बाजार क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों से सीधे संवाद करते नजर आए।

Whatsapp group Join

जनसंपर्क अभियान के दौरान मंत्री ने स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों एवं युवाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं और आवश्यकताओं की जानकारी ली। कई जगहों पर लोगों ने सड़क, बिजली, जलनिकासी एवं अन्य स्थानीय समस्याओं को मंत्री के समक्ष रखा। मंत्री ने संबंधित समस्याओं के समाधान का भरोसा देते हुए कहा कि सरकार क्षेत्र के विकास को लेकर पूरी तरह गंभीर है और जनहित के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराया जा रहा है।

मंत्री बूलो मंडल ने कहा कि बिहार सरकार लगातार गांव से लेकर शहर तक बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बिजली व्यवस्था को और बेहतर बनाने, सड़क संपर्क को मजबूत करने तथा आम लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और उसी विश्वास के बल पर वे लगातार जनसेवा के कार्य में लगे हुए हैं।

अभियान के दौरान कई स्थानों पर स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री का स्वागत किया। लोगों ने फूल-माला पहनाकर एवं गर्मजोशी के साथ उनका अभिनंदन किया। मंत्री ने भी लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस जनसंपर्क अभियान में जदयू एवं एनडीए के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मौके पर मुक्तिनाथ सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह कुशवाहा, विजेंद्र शर्मा, प्रवीण भगत, दीपक भगत, अविनाश कुमार, बजरंग पोद्दार  सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है