NAUGACHIA News

नवगछिया में ऊर्जा मंत्री बूलो मंडल का जनसंपर्क अभियान, जनता से संवाद कर जाना हालचाल

नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड पर कई ट्रेनें विलंब से चलीं, यात्रियों को हुई परेशानी

विक्रमशिला सेतु पर पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ बेली ब्रिज का मुख्य कार्य

नवगछिया : आकांक्षा प्रियदर्शिनी ने जीते दो स्वर्ण पदक, क्षेत्र में खुशी की लहर

नवगछिया : तीनटंगा दियारा में कटाव स्थल का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण,

नवगछिया : फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी

नवगछिया : इलाज में देरी बनी काल, नाव पर ही छह दिन की नवजात ने तोड़ा दम

विक्रमशिला सेतु पर बेली ब्रिज निर्माण कार्य तेज, गार्डर बिछाने का काम शुरू

NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : तीनटंगा दियारा में कटाव स्थल का ऊर्जा मंत्री ने किया निरीक्षण,

नवगछिया। शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने शनिवार को तीनटंगा दियारा स्थित ज्ञानीदास टोला में कटाव प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को जल्द से जल्द कटावरोधी कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया।

Whatsapp group Join

मंत्री ने कहा कि कटाव से प्रभावित लोगों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा कि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही कटाव रोकने के लिए त्वरित कार्रवाई करते हुए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया।

इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री के समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। लोगों ने बताया कि लगातार हो रहे कटाव से खेती योग्य जमीन और कई घरों पर खतरा मंडरा रहा है। ग्रामीणों ने शीघ्र स्थायी समाधान की मांग की।

मंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से ले रही है और जल्द प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। निरीक्षण के मौके पर पंचायत प्रतिनिधि, जल संसाधन विभाग के अधिकारी एवं अन्य स्थानीय लोग मौजूद थे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है