नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड पर कई ट्रेनें विलंब से चलीं, यात्रियों को हुई परेशानी
नवगछिया। कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच चलने वाली कई महत्वपूर्ण ट्रेनें शनिवार को विलंब से चलीं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, राजधानी एक्सप्रेस करीब साढ़े तीन घंटे विलंब से चल रही थी। वहीं महानंदा एक्सप्रेस लगभग दो घंटे देरी से पहुंची। इसके अलावा कैपिटल एक्सप्रेस करीब 90 मिनट विलंब से चल रही थी।
रेलवे सूत्रों के अनुसार कटिहार और कामाख्या रेलखंड के बीच चल रहे तकनीकी एवं रखरखाव कार्य के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ, जिसके चलते कई ट्रेनों की समय-सारणी बिगड़ गई।

ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को स्टेशन पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों का परिचालन सामान्य होने की उम्मीद है।

