नवगछिया : फरार आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार, कुर्की की चेतावनी
बिहपुर। टाटा ओपी पुलिस ने हत्या के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी कन्हैया राय की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को बिहपुर प्रखंड के सोनवर्षा गांव में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी के घर पर न्यायालय से जारी इश्तेहार (घोषणा पत्र) चिपकाया और उसे जल्द आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी।
जानकारी के अनुसार कन्हैया राय हत्या के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा है। न्यायालय के आदेश के बाद टाटा ओपी पुलिस की टीम गांव पहुंची और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी के आवास पर इश्तेहार चस्पा किया।
संतोष कुमार ने बताया कि यदि आरोपी निर्धारित समय के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारियों ने आरोपी के परिजनों को भी इस संबंध में जानकारी दे दी है।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर भी तलाशी अभियान चलाया, लेकिन वह अभी तक पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी और कार्रवाई जारी है।

