नारायणपुर प्रखंड के एक गांव से नाबालिग युवती के अपहरण का मामला सामने आया है। इस संबंध में युवती के पिता ने अज्ञात युवक के विरुद्ध भवानीपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित पिता के अनुसार, उनकी बेटी अचानक घर से लापता हो गई, जिसके बाद आसपास काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। इसके बाद उन्होंने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में आवेदन दिया।

भवानीपुर थाना के थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर शंभू कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और युवती की बरामदगी के लिए पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....