नवगछिया : बिहपुर प्रखंड के बिहपुर-जमालपुर 14 नंबर सड़क किनारे स्थित एक खेत में संदिग्ध रूप से भरा हुआ गड्ढा मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह खेत किसान विजय सिंह का बताया जा रहा है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, सुबह जब किसान विजय सिंह अपने खेत पर पहुंचे, तो उन्होंने जमीन के एक हिस्से में हाल ही में खुदाई कर उसे दोबारा भरे जाने के निशान देखे। गड्ढा बड़ा होने के कारण आसपास के लोगों में तरह-तरह की अटकलें लगने लगीं और देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि गड्ढे में किसी शव को दफनाया गया हो सकता है। कुछ ग्रामीणों ने यह भी दावा किया कि पिछली रात इलाके में संदिग्ध गतिविधियां देखी गई थीं, जिससे मामला और गंभीर हो गया।

सूचना मिलने पर बिहपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की। सच्चाई का पता लगाने के लिए पुलिस ने गड्ढे की खुदाई करवाई।

हालांकि, प्रारंभिक जांच में किसी भी शव या आपत्तिजनक वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने मौके पर पहुंचकर जांच की और कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ भी की। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....