NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : तीन दिन से लापता किशोरी का शव कोसी नदी से बरामद, इलाके में सनसनी

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र में तीन दिन से लापता 15 वर्षीय किशोरी का शव कोसी नदी से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतका की पहचान लोकमानपुर निवासी आसिन खातून (15) के रूप में हुई है, जो शेख तैयब की पुत्री थी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

परिजनों के अनुसार, 9 अप्रैल की शाम करीब 7 से 8 बजे के बीच आसिन खातून अपने घर पर खाना बना रही थी। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला, तो 12 अप्रैल को नदी थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई।

सोमवार की शाम करीब 5 बजे रंगरा थाना क्षेत्र के जहांगीर बैसी गांव के समीप कोसी नदी में एक किशोरी का शव तैरता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया।

प्रारंभिक जांच में शव की पहचान लापता आसिन खातून के रूप में की गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडल अस्पताल भेज दिया।

मामले पर पुलिस अधिकारी विश्व बंधु कुमार ने बताया कि सूचना मिलने के बाद घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है