नवगछिया : पहली बारिश में ही बिजली व्यवस्था फेल, घंटों गुल रही सप्लाई

नवगछिया। साल की पहली बारिश ने ही नवगछिया की बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे विद्युत विभाग के मेंटेनेंस के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जानकारी के अनुसार, बारिश के बाद नवगछिया मुख्य बाजार, आसपास के गांवों और अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। कई स्थानों पर करीब छह घंटे तक आपूर्ति ठप रही। शनिवार को भी हालात में खास सुधार नहीं हुआ और कई इलाकों में लंबे समय तक बिजली नहीं रही।

विशेष रूप से रंगरा और नगरह फीडर क्षेत्रों में शनिवार दोपहर करीब दो बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ गई। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग मेंटेनेंस के नाम पर अक्सर बिजली काटता है, लेकिन बारिश होते ही पूरी व्यवस्था चरमरा जाती है।

उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि बिजली बिल समय पर वसूला जाता है, लेकिन बदले में नियमित और सुचारू आपूर्ति नहीं मिलती। कई जगहों पर फॉल्ट ढूंढने और उसे ठीक करने में देरी के कारण लोगों को घंटों अंधेरे में रहना पड़ा।

इस संबंध में नवगछिया विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता पवन कुमार ने बताया कि बारिश के कारण कई जगह तकनीकी फॉल्ट उत्पन्न हो गए हैं। पेड़ों की डालियां गिरने और तारों पर झुक जाने से भी आपूर्ति प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि मरम्मत के लिए अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं और जल्द ही सभी फॉल्ट दूर कर बिजली व्यवस्था सामान्य कर दी जाएगी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है