नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार को भतीजी से छेड़खानी का विरोध करने पर मनचलों ने एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे घायल कर दिया। पीड़िता ने इस संबंध में रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!महिला के अनुसार, वह अपने परिवार के साथ नाव से दियारा क्षेत्र जा रही थी। इसी दौरान गांव के ही सन्नी कुमार और गगन कुमार ने उसकी नाबालिग भतीजी के साथ छेड़खानी शुरू कर दी। जब महिला ने इसका विरोध किया तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।













