नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत पकरा गांव में बाबा पकरश्वर महादेव, मैया पार्वती एवं संकट मोचन की भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जा रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!इस अवसर पर 7 फरवरी 2026 से 15 फरवरी 2026 तक शिव कथा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध संत श्री श्री 108 नारायण दास जी महाराज द्वारा कथा वाचन किया जाएगा।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 15 फरवरी 2026 (रविवार) को शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक संपन्न होगा। आयोजन स्थल गांव का पुराना शिवपुरी स्थान, पकरा बताया गया है।

आयोजकों के अनुसार इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कार्यक्रम को लेकर गांव में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।इस आयोजन के निवेदक समस्त पकरा ग्रामवासी भक्तगण हैं।













