NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया : पार्सल अपडेट के नाम पर साइबर ठगी, रंगरा निवासी के खाते से 47,588 रुपये उड़े

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र में साइबर ठगी का एक मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने पार्सल अपडेट कराने का झांसा देकर रंगरा निवासी पवन कुमार जायसवाल (53 वर्ष) के बैंक खाते से कुल 47,588 रुपये की अवैध निकासी कर ली।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पीड़ित पवन कुमार जायसवाल ने मंगलवार को साइबर थाना नवगछिया में दिए आवेदन में बताया कि 9 जनवरी को उनके मोबाइल नंबर 7439716081 पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को एक पार्सल डिलीवरी कंपनी का कर्मचारी बताया और पार्सल का पता अपडेट करने के लिए व्हाट्सऐप पर जानकारी भेजने को कहा। बातचीत के दौरान अचानक उनका मोबाइल फोन हैंग हो गया।

करीब 30 मिनट बाद जब मोबाइल दोबारा चालू हुआ, तब पीड़ित को ठगी का आभास हुआ। बैंक खाते की जांच करने पर पता चला कि उनके खाता संख्या 11733127003 से दो बार अवैध निकासी की गई है। पहली बार 27,588 रुपये और दूसरी बार 20,000 रुपये निकाले गए। दोनों लेन-देन अज्ञात व्यक्ति के नाम पर दर्ज पाए गए।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई, जिसका कंप्लेंट आईडी 30501260002878 है। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना नवगछिया में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच एवं ठगी गई राशि की वापसी की मांग की।

इस संबंध में साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही साइबर ठगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक या संदेश के झांसे में न आएं। अपनी व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी, बैंक डिटेल या व्हाट्सऐप पर आई किसी भी संदिग्ध लिंक को साझा न करें।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है