नारायणपुर। प्रखंड के भ्रमरपुर में नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। दुर्गा अष्टमी के पावन अवसर पर मां भगवती के महागौरी स्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रखंड क्षेत्र में कुल पांच स्थानों पर मां भवानी के मंदिर आकर्षक ढंग से सजाए गए हैं। इनमें सिद्ध पीठ मणि द्वीप दुर्गा मंदिर, भ्रमरपुर प्रमुख केंद्र बना हुआ है, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

नवरात्रि के आठवें दिन सुबह से ही भक्त जल चढ़ाने और प्रसाद अर्पित करने के लिए कतार में लगे रहे। पूरे प्रखंड क्षेत्र में भक्तों ने उल्लासपूर्वक पूजा-अर्चना की।

शाम को महा अष्टमी पर भ्रमरपुर मैया मंदिर में मां महागौरी की भव्य आरती संपन्न हुई। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....