पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासन सक्रिय, झंडापुर थाना क्षेत्र में भी हुई कार्रवाई
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!नवगछिया : आगामी दुर्गापूजा पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार बिहपुर थाना क्षेत्र में अब तक 260 व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 126 के तहत निरोधात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की गई है।
यह कार्रवाई उन लोगों पर की जा रही है, जिनके बारे में आशंका है कि वे पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों की पहचान कर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की है।

इसी क्रम में झंडापुर थाना पुलिस ने भी कई लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की है। पुलिस-प्रशासन का कहना है कि किसी भी कीमत पर शांति व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
अधिकारियों ने बताया कि दुर्गापूजा पर्व के दौरान विशेष चौकसी बरती जाएगी। थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है और संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ाई गई है।













