NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया/भागलपुर : 14 प्रखंडों में नाइट ब्लड सर्वे कार्य शुरू

भागलपुर| जिले में नाइट ब्लड सर्वे अभियान की शुरुआत की गई है। जिले की 17 इंप्लीमेंटेशन यूनिट में से 14 प्रखंडों में यह सर्वे कार्य मंगलवार से शुरू हुआ। अभियान का उद्देश्य माइक्रो फाइलेरिया के प्रभाव की जानकारी के लिए रक्त नमूने संकलित करना है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सर्वे में 300-300 यानी कुल 600 रक्त नमूने लिए जाएंगे। कार्यक्रम के संचालन में पिरामल टीम द्वारा सहयोगात्मक पर्यवेक्षण किया गया। बिहपुर प्रखंड में पर्यवेक्षण विजय कुमार (प्रोग्राम लीडर) और नाथनगर प्रखंड में मुकेश ठाकुर (प्रोग्राम ऑफिसर) ने किया।

विभिन्न प्रखंडों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में उद्घाटन हुआ। बिहपुर में ज़िला परिषद सदस्य मोहम्मद मोइन रेन एवं मुखिया, जगदीशपुर में वार्ड सदस्य, नवगछिया में प्रमुख शिव नंदन प्रसाद राय और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, शाहकुंड व नाथनगर में मुखिया तथा सुल्तानगंज में बीएचएम उपस्थित रहे।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है