नवगछिया : इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी का जलस्तर सोमवार की शाम को स्थिर व कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि जारी है। बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल कार्यालय नवगछिया से मिली जानकारी के अनुसार इस्माईलपुर-बिंद टोली में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के निशान 31.60 मीटर से 120 सेंटीमीटर ऊपर अर्थात 32.80 मीटर पर बह रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!खतरे के निशान से 120 सेंटीमीटर ऊपर बहने के कारण विभिन्न स्परों की स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। कोसी नदी के जलस्तर में चार सेंटीमीटर की वृद्धि के साथ 31.74 मीटर पर बह रही है। जो की खतरे के निशान 31.48 मीटर से 26 सेंटीमीटर ऊपर है।













