नवगछिया : कटिहार-बरौनी रेलखंड के नारायणपुर रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव को लेकर राजनीतिक माहौल गरम हो गया है। शनिवार को 15910 डाउन अवध असम एक्सप्रेस के ठहराव पर एनडीए में मतभेद सामने आए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
प्रखंड जदयू नेता रंजीत कुमार मंडल के नेतृत्व में ट्रेन मैनेजर का स्वागत किया गया। वहीं भाजपा विधायक कुमार शैलेंद्र ने लोको पायलट का स्वागत किया। कुछ देर बाद जब 15909 अप अवध असम एक्सप्रेस पहुंची, तो केवल जदयू कार्यकर्ताओं ने ही स्वागत किया।
यह घटना बिहपुर विधानसभा में एनडीए गठबंधन में तनाव की ओर इशारा करती है। हालांकि दोनों दल किसी मतभेद से इनकार कर रहे हैं, लेकिन मौके की तस्वीरें अलग कहानी बयां कर रही हैं।

DRUCC सदस्य वीरेंद्र सिंह कुशवाहा ने ट्रेन ठहराव के लिए सांसद अजय कुमार मंडल, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। उन्होंने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से स्टेशन पर सुविधाएं बढ़ाने की मांग भी की।













