नवगछिया : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी बिहार दौरे के चलते पूर्णिया और आसपास के क्षेत्र में दो दिन ट्रैफिक व्यवस्था बदली हुई नजर आएगी। 15 सितंबर को पूर्णिया के शीशाबाड़ी स्थित एसएसबी ग्राउंड में पीएम मोदी की जनसभा है। इसे देखते हुए पूर्णिया होकर अररिया, कटिहार, किशनगंज, भागलपुर और सहरसा आने-जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। पूर्णिया ट्रैफिक पुलिस ने इसे लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। 14 और 15 सितंबर तक पूर्णिया शहर और आसपास से गुजर रहे नेशनल एवं स्टेट हाइवे पर भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है। वहीं, अन्य वाहन चालकों के लिए भी वैकल्पिक रूट बनाए गए हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एडवाइजरी के अनुसार, 13 सितंबर की रात 12 बजे से 15 सितंबर की रात 10:00 बजे तक पूर्णिया जिले के सभी राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) पर भारी व्यवसायिक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। पूर्णिया से बाहर जाने वाले सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन 14 सितंबर की रात्रि 12:00 बजे तक निर्बाध रूप से बना रहेगा। इसके बाद 14 सितंबर रात 12 से लेकर 15 सितंबर की रात 10 बजे तक सभी नेशनल और स्टेट हइवे पर पूर्णिया की ओर आने वाली यात्री बसों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
वहीं, 14 सितंबर शाम 7 बजे से 15 सितंबर की रात 10:00 बजे तक जिले के सभी नेशनल एवं स्टेट हाइवे पर पूर्णिया की ओर आने वाले सभी प्रकार के वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह रोक रहेगी। इस दौरान सहरसा से पूर्णिया आने वाले एनएच 107 पर बनमनखी से आगे पूर्णिया की ओर आने वाले सभी प्रकार के व्यावसायिक मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।

साथ ही, धमदाहा से पूर्णिया आने वाले स्टेट हाइवे 65 पर मीरगंज से आगे पूर्णिया की ओर आने वाले सभी प्रकार के व्यावसायिक मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। इस दौरान, अमौर से पूर्णिया आने वाले स्टेट हाइवे 99 पर अमौर से आगे बायसी की ओर आने वाले सभी प्रकार के व्यावसायिक मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। कसबा से पूर्णिया आने वाली स्टेट हाइवे 60 पर सभी प्रकार के व्यावसायिक मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।
13 सितंबर शाम 7 बजे से 15 सितंबर की रात 10 बजे तक कटिहार से पूर्णिया आने वाली नेशनल हाइवे 131 (ए) पर कटिहार के आगे रौतारा टोल प्लाजा से पूर्णिया की ओर सभी प्रकार के व्यावसायिक मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा।













