NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया में लोगों ने देखा ब्लड मून का खूबसूरत नजारा, मोबाइल में फोटो खींचा

नवगछिया में रविवार रात एक दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिली। पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान चांद का रंग लाल हो गया। खगोल विज्ञान में इसे ‘ब्लड मून’ कहा जाता है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

खगोल विशेषज्ञों ने बताया कि यह घटना तब होती है जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। इस स्थिति में पृथ्वी की छाया चंद्रमा पर पड़ती है। इससे चांद पर लाल रोशनी पड़ती है और वह सुर्ख रंग का दिखाई देने लगता है।

इस अनूठे नजारे को देखने के लिए लोग अपने घरों की छतों और खुले स्थानों पर जमा हुए। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने इस दृश्य को अपने मोबाइल और कैमरों में कैद किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह खगोलीय घटना उनके लिए यादगार पल बन गई।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है