NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

भागलपुर जंक्शन पर फिलिस्तीन का झंडा लहराने का वीडियो वायरल

भागलपुर : एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ है जो बिहार के भागलपुर जंक्शन का बताया जा रहा है. वीडियो में एक युवक फिलिस्तीन का झंडा लहराता दिख रहा है. हाथ में झंडा लेकर यह शख्स फिलिस्तीन जिंदाबाद और इज़राइल मुर्दाबाद का नारा लगा रहा है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इस शख्स के साथ कुछ और युवक प्लेटफॉर्म पर मौजूद दिख रहे हैं जो इसके साथ मिलकर नारे लगा रहे हैं. कुछ और युवकों के हाथों में विवादित झंडे दिख रहे हैं. हाथ में फिलिस्तीन का झंडा लिए युवक पार्सल वाले सामानों पर चढ़कर उसे लहराता दिखा है.

हैरान करने वाली बात यह है कि भागलपुर जंक्शन के प्लेटफॉर्म पर सुनियोजित तरीके से यह सब सरेआम होता रहा लेकिन जीआरपी, आरपीएफ और रेलवे के कर्मियाें की नजर इसपर नहीं पड़ी.

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है