नवगछिया और गोपालपुर प्रखंड क्षेत्र में अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। अनंत धागा बांधकर लोगों ने परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!वही दक्ष्नेश्वरी काली मंदिर में पंडित रामजी मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा का आयोजन किया। स्थानीय लोग बड़ी संख्या में पूजा में शामिल हुए।
पंडित रामजी मिश्र ने बताया कि अनंत चतुर्दशी के दिन शयन मुद्रा में विराजमान भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस व्रत से मिलने वाला पुण्य अनंत होता है। यह व्रत सभी संकटों से मुक्ति दिलाता है। श्रद्धालुओं ने पूजा-पाठ और अनुष्ठान के बाद प्रसाद ग्रहण किया। अनंत सूत्र धारण कर उन्होंने धर्म लाभ प्राप्त किया।

वही रंगरा प्रखंड के भवानीपुर स्थित सोना कॉटेज में शनिवार को अनंत चतुर्दशी पूजन धूमधाम से मनाया गया। लगातार 78 वर्षों से आयोजित हो रहे पूजन में ग्रामीणों की भीड़ देखने को मिलती है। यजमान बने सुबोध झा को वैदिकाचार्य पंडित कन्हैया शास्त्री ने विधिवत पूजन संपन्न करवाया। वहीं सुबोध झा ने बताया कि अनंतचतुर्दशी भगवान विष्णु को समर्पित एक त्योहार है , जिसे हिंदू धर्म में मनाया जाता है। यह हिंदू माह भाद्रपद के दौरान चंद्रमा के बढ़ते चरण के चौदहवें दिन मनाया जाता है । अग्नि पुराण के अनुसार , इस अवसर पर भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है ताकि भक्तों को पापों से मुक्ति मिले।













