नवगछिया : भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी पर शनिवार को अनंत पूजा का आयोजन होगा। त्योहार को लेकर शुक्रवार को शहर के मुख्य बाजारों सहित आसपास के बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी के लिए लोगों की रौनक देखने को मिली। वही बाजारों में अनंत डोरा की दुकानों पर खासा भीड़ उमड़ पड़ी।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!अनंत डोरा 5 से 10 रुपये प्रति पीस तक बिके। इसके अलावा अमरूद, सेब, अनार, खीरा और केले जैसे फलों की भी जमकर खरीदारी हुई। त्योहार की वजह से फलों के दामों में भी हल्की बढ़ोतरी देखी गई। वहीं, अनंत चतुर्दशी पर शनिवार को शहर के प्रमुख मंदिरों में अनंत पूजा और कथा का आयोजन होगा।
काली मंदिर, दुर्गा मंदिर, माँ मंशा मंदिर, घाट ठाकुरबाड़ी, गौशाला, चैती दुर्गा मंदिर समेत कई स्थानों पर पूजा का आयोजन किया जाएगा। पंडित रामजी मिश्र ने बताया कि अनंत पूजा में चौदह गांठों वाला कच्चा डोरा जिसे कुमकुम, केसर या हल्दी से रंगा जाता है, और भगवान विष्णु को अर्पित किया जाता है।

कथा के दौरान समुद्र मंथन की परंपरा निभाई जाती है और भगवान शालिग्राम व डोरे का पंचामृत से पूजन होता है। इसके बाद खीरा से तीन बार समुद्र मंथन कर अनंत भगवान की प्राप्ति की जाती है। वही, जगन्नाथ मंदिर के पंडित सौरभ कुमार मिश्रा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 6 सितंबर की देर रात 1:40 बजे से शुरू होकर 7 सितंबर को रात 12:57 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के अनुसार अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर शनिवार को मनाई जाएगी। वहीं पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 6:07 बजे से शाम 5:40 बजे तक रहेगा।













