नवगछिया : नवगछिया में नगर अध्यक्ष दीपक कुमार भगत की अध्यक्षता में बिहार बंद को लेकर नवगछिया नगर के द्वारा नवगछिया शहर में जनसंपर्क कर दुकानदारों भाइयों कल दिनांक 4,9,2025 गुरूवार को दुकान बंद रखने का आग्रह किया इस दौरान साथ जिला अध्यक्ष श्री मुक्तिनाथ सिंह निषाद जी पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुबोध सिंह कुशवाहा जी जिला महामंत्री मुकेश राणा पूर्व नगर अध्यक्ष कौशल जयसवाल जी मंडल अध्यक्ष रंजीत झा जी सुबोध कुशवाहा जी एवं अन्य कार्यकर्ता साथ साथ थे वही आज वाले बंद को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बुधवार को भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कुणाल गुप्ता के कार्यालय में बैठक का आयोजन हुआ। इसमें बंद को सफल बनाने को लेकर चर्चा हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष बीरेंद्र सिंह कुशवाहा और भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्ति नाथ सिंह निषाद मौजूद रहे। लोजपा जिला उपाध्यक्ष प्रभाष पासवान और जदयू जिला उपाध्यक्ष मंटू सिंह ने भी हिस्सा लिया। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा और वरिष्ठ नेता उपेंद्र यादव भी उपस्थित थे।
नगर अध्यक्ष दीपक भगत, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुबोध सिंह, रंजीत झा और गौरव सिंह ने बैठक में भाग लिया। व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष हिमांशु भगत और भाजपा युवा मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष धीरज भी मौजूद रहे। नरेश मंडल सहित गठबंधन के कई अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बैठक में शामिल हुए।

नेताओं ने बंद को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मां का अपमान बिहार कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। सभी कार्यकर्ताओं से बंद को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।













