नवगछिया थाना क्षेत्र के तेतरी गांव में रविवार देर शाम एक विवाद हिंसक रूप में बदल गया। इस झड़प में नवनीत झा के 25 वर्षीय पुत्र शिवम झा घायल हो गए।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

घायल शिवम को परिजन नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। शिवम ने मायागंज जाने से इनकार कर दिया। वह नशे की हालत में अस्पताल परिसर में भागने लगा। अस्पताल कर्मियों से अभद्र व्यवहार भी किया। इसके बाद परिजन उसे घर ले गए।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, घटना से पहले कुछ युवक शराब के नशे में झगड़ा कर रहे थे। गांव में फायरिंग की भी चर्चा है। कहा जा रहा है कि शिवम को हाथ में गोली लगी। हालांकि, पुलिस और अस्पताल प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

डॉक्टरों ने बताया कि शिवम को सिर और हाथ में चोटें आई हैं। सिर में हेड इंजरी की आशंका थी। चिकित्सकों के अनुसार शिवम नशे की स्थिति में था। उन्होंने गोली लगने की बात से इनकार किया।

नवगछिया थाना प्रभारी रवि शंकर सिंह ने गोली लगने की बात को गलत बताया। उन्होंने कहा कि मारपीट हुई है। अभी तक पीड़ित पक्ष ने थाने में कोई आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने के बाद जांच की जाएगी।

By न्यूज़ डेस्क

न्यूज़ को शेयर करे और कमेंट कर अपनी राय दे.....

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights