नवगछिया : बिजली के तार से बुरी तरह झुलसे, अस्पताल पहुंचने के बाद तोड़ा दम

नवगछिया में करंट से शख्स की मौत हो गई। जो वेल्डिंग दुकान में काम कर रहे थे। इस दौरान वो बिजली के तार के संपर्क में आ गए। करंट से गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन ने उन्हें निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Whatsapp group Join

घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया भेज दिया। मृतक की पहचान बलाहा गांव निवासी गणेश विश्वकर्मा के बेटे दिलीप कुमार विश्वकर्मा (48) के रूप में हुई है। घटना भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा गांव की है।

घटनास्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़।
घटनास्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़।

मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे

परिजनों ने बताया कि दिलीप मजदूरी कर घर का भरण-पोषण करते थे। काफी गरीबी के बीच जीवन गुजर बसर हो रहा था। घटना के बाद मृतक के माता-पिता और पत्नी शीला देवी का रो-रोकर बुरा हाल रहा।

मृतक की पत्नी बार-बार बेहोश हो रही थी। छह बच्चे हैं। जिनमें 2 बेटी शादी हो चुकी है। दो बेटी और बेटा छोटे हैं। चारों बच्चों की परवरिश कैसे होगी यह सवाल पत्नी को परेशान कर रहा। भवानीपुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया गया है।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights