नवगछिया : बॉलीवुड अभिनेता के चचेरे भाई के साथ मारपीट

नवगछिया:  बॉलीवुड अभिनेता के चचेरे भाई के साथ मारपीट बिहपुर, संवाद सूत्र। झंडापुर थानाक्षेत्र अंतर्गत जयरामपुर गांव में बॉलीवुड अभिनेता गुरमीत चौधरी के चचेरे भाई अमृतेश चौधरी ने गोतिया और परिवार के विवाद में मारपीट और घर में घुसकर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

Whatsapp group Join

आरोप है कि मारपीट के दौरान गुरमीत की चचेरी बहन वीणा शर्मा का सोने का चेन गायब कर दिया। इसको लेकर अमृतेश की पत्नी इशु कुमारी ने झंडापुर थाना में केस दर्ज कराया है। जिसमें गोतिया-परिवार के शिवशंकर चौधरी समेत दो महिलाओं को नामजद किया गया है। घटना 29 मई की बताई जा रही है।

वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। झंडापुर प्रभारी थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है

Verified by MonsterInsights