NAUGACHIA NEWS

THE SOUL OF CITY

नवगछिया की बेटी श्रेया ने सी०ए० की फाइनल परीक्षा में मारी बाजी

नवगछिया के खरीक बाजार निवासी ईण्डियन बैंक के पदाधिकारी श्री संजय कुमार लाठ तथा सुनीता लाठ की सुपुत्री श्रेया अग्रवाल ने भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंटस की फाइनल परीक्षा में पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की है।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्रेया ने भागलपुर के माउंट असिसि से 10वीं तक और सेंट जोसेफ स्कूल से 12 वीं तक की पढ़ाई पूरी की। संत जेवियर कौलेज, कोलकाता से स्नातक की शिक्षा पूरी की। श्रेया के अनुसार वह रोजाना 10 घंटे की पढ़ाई करती थी व पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया व मोबाइल से दूरी बनाकर रखती थी। श्रेया के पिता ने बताया कि वह शुरू से ही मेघावी छात्र थी।

उसकी इस सफलता पर उसके माता पिता के साथ साथ खरीक बाजार व नवगछिया ही नहीं बल्कि पूरा बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन एवं अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन भी गौरवान्वित है। उसकी इस सफलता पर नवगछिया शाखा अध्यक्ष दिनेश सर्राफ, शाखा महामंत्री विनोद केजरीवाल, विनय प्रकाश, विश्वनाथ यादुका, दयाराम चौधरी, संतोष यादुका, मीडिया प्रभारी अशोक केडिया, विक्रम आनन्द, सुरेश हिसारिया, मुरारी लाल पंसारी, श्रीधर खण्डेलवाल, शंभु रूंगटा, विवेक रूंगटा, विद्यासागर सर्राफ, वरूण केजरीवाल, कन्हैया यादूका, नवीन केजरीवाल, रवि सर्राफ, ओम प्रकाश चिरानिया सहित नवगछिया के सारे समाज बन्धुओं ने  श्रेया  लाठ को बधाइयाँ दी व उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामनाएं की।

चोर चोर चोर.. कॉपी कर रहा है