नवगछिया : स्मार्ट मीटर के खिलाफ एक अक्टूबर को होगा प्रदर्शन

सूचना/खबरे

नवगछिया : एक अक्टूबर से स्मार्ट मीटर के खिलाफ राजद बिहार में राज्यव्यापी आंदोलन का आगाज करेगा। शुक्रवार को बिहपुर में नवगछिया पुलिस जिला राजद के अध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान और युवा राजद जिलाध्यक्ष अमन आनंद ने बताया कि पार्टी अलाकमान के निर्देंशानुसार एक अक्टूबर को पुलिस जिले के सभी प्रखंड मुख्यालय में धरना दिया जाएगा।

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

राजद नेता अवनीश कुमार ने सूबे की नीतीश सरकार पर राज्य के बिजली उपभोक्ताओं को लूटने का आरोप लगाया। इस मौके पर राजद झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष कलीम खां, महासचिव विरेंद्र चोपड़ा और दलित प्रकोष्ठ के जिला महासचिव मणिलाल पासवान मौजूद रहे।