नवगछिया शहर के वार्ड सात और आठ में घुसा बाढ़ का पानी, नाजुक है कई बांधों की स्थिति- Naugachia News

सूचना/खबरे

नवगछिया : नवगछिया अनुमंडल के लोगों को मंगलवार के दिन वर्षा से जरूर राहत मिली लेकिन इलाके पर गंगा और कोसी नदियों की कुदृष्टि जारी है. गंगा नदी के साथ साथ कोसी नदी के जल स्तर में वृद्धि के बाद बाढ़ व कटाव की स्थिति और भी ज्यादा भयावह हो गई है. नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर सात और आठ में बाढ़ का पानी घुस गया है. नवगछिया के सिटी प्रबंधक अजहर हुसैन ने बाढ़ पीड़ित इलाकों का जायजा लिया है. इधर नवगछिया में गंगा नदी का जल स्तर 33.14 सेंटीमीटर पर बह रही है.

Whatsapp group Join

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

नदी खतरे के निशान 31.60 सेंटीमीटर से 154 सेंटीमीटर ऊपर है. कोसी नदी के जल स्तर में वृद्धि के बाद अनुमंडल वे नए इलाको ने बाढ़ का पानी फैल गया है. कई नये इलाकों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. कोसी नदी पर बने तटबंध त्रिमोहन कुर्सेला जमींदारी बांध पर कई स्थानों पर जहां रिसाव शुरू हो गया है, तो कई स्थानों पर पानी बांध के ऊपर से ओवर फ्लॉ करने की स्थिति में है. रामनगर बिंद टोली के पास बांध के लेवल में कोसी आ गई है. जल स्तर में हल्की वृद्धि के बाद नदी बांध के ऊपर से बह जाएगी.

सकुचा गांव बाढ़ की चपेट में आ गया है. श्रीपुर के पास बांध से रिसाव होने से अफरा तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. तत्काल वहां पर बचाव कार्य कर रिसाव को बंद किया गया है. जहाँगीरपुर वैसी के पास बांध की स्थिति भयावह बनी हुई है. पुरानी बांध के धवस्त होने की स्थिति में नवगछिया शहर सहित दर्जनों गांव बाढ़ की चपेट में आ जाएगा. बांध के धवस्त होने पर बड़ी आबादी बाढ़ से प्रभावित होगी. इस्माईलपुर बिंद टोली रिंग बांध पर भी स्थिति भयावह बनी हुई है।

गोसंयगांव जमींदारी बांध पर भी दबाव बरकरार है कभी भी बांध के धवस्त होने की समभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है. बांध के ध्वस्त होने की स्थिति में नवगछिया अनुमंडल बाढ़ की चपेट में आ जाएगा. तेतरी जहान्वी चौक 14 नंबर सड़क पर भी बाढ़ के पानी का दबाव बरकरार है. सड़क पर कई स्थानों पर ऊपर से बहाव जारी है तो छोटी परबत्ता एवं कलबलिया धार के पास सड़क से रिसाव हो रहा है. जिससे सड़क के धवस्त होने की संभावना प्रबल हो गई है.